Latest

महिला आयोग की अध्यक्ष ने Spa के लिए किया मैसेज, मिली 150 Call Girls की रेट लिस्ट

दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को जस्टडायल (Justdial) को एक नोटिस जारी किया है। कंपनी पर राजधानी में स्पा के आड़ में सेक्स रैकेट को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को मामला दर्ज करने को कहा है।

 

सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में डीसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग को शहर में स्पा से कथित वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने की कई शिकायतें मिली थीं। जिसकी जांच के लिए हमने एक टीम का गठन किया था। टीम ने जस्टडाउल का इस्तेमाल किया और दक्षिणी दिल्ली में चल रहे स्पा की जानकारी मांगी।

 

Back to top button