मध्यप्रदेश

मरने से पहले बोली लड़की- मुझे मेरी बड़ी मां ने जिंदा जलाया

शहडोल। जिले के खैरहा थाना अंतर्गत करकटी गांव में एक 11 वर्षीय बालिका को उसकी बड़ी मां ने  कतिथ तौर पर   मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है । आनन-फानन घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सोमवार रात ही करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। हालांकि इससे पहले बालिका मीनाक्षी यादव ने अपने अंतिम बयान में उसकी बड़ी मां उमा यादव द्वारा उसे जलाने की बात कही। उसने बताया कि बड़ी मां आए दिन विवाद करती थी। वो मेरे माता-पिता से भी रंजिश रखती थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे करकटी गांव के धनपुरी रोड पर नरगड़ा नाला के पास खेत में बने घर में लड़की खेल रही थी। उसकी मां खेत में ही काम कर रही थी और पिता दूध बेचने बुढ़ार गए थे। जब मां ने बहुत देर तक लड़की को नहीं देखा तो उसे ढूंढ़ते हुए खेत में ही बने घर की ओर गई। अंदर जाते ही उसने देखा कि बेटी आग से जलकर बुरी तरह तड़प रही है। चीखने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और गंभीर हालत में लेकर उसे अस्पताल पहुंचे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।

बड़ी मां ने कहा- मैं बुढ़ार में थी

घटना के बाद मृतका की बड़ी मां का कहना है कि मुझे रंजिशन फंसाया जा रहा है। मैं घटना के वक्त खुद बुढ़ार में थी। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी मां का अपने देवर-देवरानी से विवाद तो था, लेकिन घटना के दौरान वह गांव में नहीं थी। हालांकि घटना स्थल गांव से दूर है इस वजह से कोई साक्ष्य भी नहीं मिल पा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply