Site icon Yashbharat.com

मप्र के इन सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 20 हजार 670 नए शिक्षक

yashbharatnew

जबलपुर। सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं में कसावट लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीते कई साल से अधर में लटकी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होगी। उच्चतर माध्यमिक और माध्यमिक स्कूलों में खाली पड़े 20 हजार 670 पदोें को भरने के लिए अप्रैल माह से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव ने प्रदेश के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि 1 अप्रैल से उन अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए जाए जिन्होंने ने पात्रता परीक्षा पास की थी। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक केंद्र बनाया जाए जहां पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया जाए।

इन तारीखों में दस्तावेज सत्यापित होंगे
1,3,5,8,9,10,15,16,17,22,23,24,27 और 28 अप्रैल को अभ्यार्थियों के दस्तावेज प्रत्येक जिले के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय या फिर डीईओ दफ्तर में होंगे। प्रमुख सचिव ने अपने पत्र में निर्देश दिए हैं कि इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय संयुक्त संचालक किसी भी तरह का अवकाश स्वीकृत न कराए और साथ ही मुख्यालय भी न छोड़े।

पहले कैसिंल हो चुकी है प्रक्रिया
मालूम हो कि इससे पहले भी शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित हुए परंतु पूरी प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पात्रता परीक्षा पास छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दोबारा से यह प्रक्रिया शुरू की है।

Exit mobile version