मध्य प्रदेश में 38 नए संक्रमित, दिलीप बिल्डकॉन के 6 लोग शामिल, EOW ऑफिस सील

Coronavirus Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में कोरोना के साथ जंग के बीच मरीजों की वृद्धि दर कम होती जा रही है। मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक 28 नए संक्रमित भोपाल में मिले। वहीं अन्य स्थानों पर 10 अन्य मरीज मिलाकर कुल 385 नए मरीज मिले हैं।
उज्जैन में एक टीआई व देवास में एक वृद्धा की मौत
अब मध्य प्रदेश में कुल 1525 मरीज हो गए हैं। उज्जैन में एक टीआई व देवास में एक वृद्धा की मौत मिलाकर मृतक संख्या 78 हो गई। भोपाल में जो 28 संक्रमित मिले हैं, उनमें ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर जनरल राजीव टंडन का ड्राइवर और उसका बेटा व गांधी मेडिकल कॉलेज की एक पीजी डॉक्टर व यूजी फाइनल इयर की छात्रा भी शामिल है।
भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के छह लोग संक्रमित मिले
भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी में काम करने वाले छह लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पांच पुलिसकर्मी और एक जमाती भी कोरोना संक्रमित निकला है।
राजधानी में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 274
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 274 हो गई है।
ईओडब्ल्यू का दफ्तर सील, कर्मचारी होम क्वारंटाइन
ड्राइवर के पॉजिटिव आने पर ईओडब्ल्यू के अरेरा हिल्स स्थित दफ्तर को भी सील कर दिया गया है। ईओडब्ल्यू में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल भी लिए गए हैं। तब तक के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।








