Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में जनता कर्फ्यू LIVE; जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, कटनी में जोरदार समर्थन

Bhopal,।  प्रदेशभर में जनता कर्फ्यू का असर नजर आ रहा है। ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, कटनीसहित तमाम शहरों की सड़कें सूनी हैं और दुकानें बंद हैं। सड़क से लेकर मंदिर तक सब जगह सन्नाटा छाया हुआ है।

भोपाल में जनता कर्फ्यू का असर सुबह से ही नजर आ रहा है। रोजाना जहां लोग सुबह से सैर के लिए पहुंचते थे, आज वहां सब सूना है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में शाहपुरा तालाब में भीड़ लगती है, लेकिन आज खाली है। हर रोज यहां सुबह 6 से 7 बजे के बीच 200 से 300 लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। अयोध्या बायपास पर रोजाना 100-50 लोग वॉक के लिए होते थे, लेकिन आज नजर नहीं आ रहे।

जनिये अब तक 

  • भोपाल में अयोध्या नगर बायपास पर सुबह 7 बजे खुले रिलायंस स्टोर को पुलिसकर्मियों ने बंद करवा दिया। गार्ड ने बताया कि, हम इस समय तक दूध बेचना शुरू कर देते थे लेकिन आज पुलिस वालों ने आकर बंद करवा दिया। बोले स्टोर नहीं खुलेगा अगर आप लोगों ने खोला तो इसे सील कर दिया जाएगा।
  • जनता कर्फ्यू के चलते रोजाना कमाने खाने वाले लोग मुश्किल में हैं। अन्ना नगर के लोग आज बेरोजगार हैं। हर रोज इस समय यह काम पर चले जाते थे, लेकिन आज नहीं जा पाए।  शकील कुरेशी अब्दुल खान, लक्ष्मण महाजन, सुधाकर गिरीश् राम किशोर कुशवा आदि कहते हैं कि हमारे लिए बंदी का मतलब बेरोजगारी है।
c4 1584846907
  • शहर में दूध-दवा के साथ ही पेट्रोल पंप खुले नजर आ रहे हैं, लेकिन भीड़ नहीं दिख रही।
p1 1584843834
नरेला जोड़ पर पेट्रोल पंप खुलने के बावजूद भी बंद जैसा ही है सुबह से कोई पांच 7 लोग ही पेट्रोल भरवाने आए हैं।

टी स्टॉल, मंदिर भी सूने पड़े

p2 1584844853
  • टी स्टॉल वाली ऐसी जगहें जहां, रोजाना भीड़ लगी होती थी, आज वहां दुकान बंद होने के चलते कोई नजर नहीं आ रहा। इंद्रपुरी के यादव टी स्टॉल में जहां हर रोज तकरीबन 400 से 500 लोग इस वक्त चाय का आनंद ले रहे होते हैं, वहां कोई नहीं। मंदिरों में लोग नहीं दिख रहे। इंद्रपुरी बाजार में स्थित शनि देव और भगवान हनुमान का यह मंदिर आज सुबह से ही खाली पड़ा है।

बसों के पहिये थमे

  • हर रोज यात्रियों की भीड़ से भरा रहने वाला भोपाल का आईएसबीटी सूना पड़ा है। बसों के पहिये थम चुके हैं। सिटी बसों के पहिये भी थमे हुए हैं। भेल इलाके में सभी सिटी बसों को पार्क कर दिया गया है।
c5 1584847652

ग्वालियर : दूध डेयरी खुली, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे

  • सरस्वती नगर की दो दूध डेयरियां खुली हैं, लेकिन दूध लेने कोई नही पहुंचा। कई लोग मॉर्निंग वॉक पर भी नही गए। यूनिवर्सटी रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी बंद है। सड़कों पर सन्नाटा है।
c3 1584845748
सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। फोटो : ग्वालियर शहर का है। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम