Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में अस्पृश्यता उन्मूलन के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है दम्पत्तियों को

भोपाल अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग द्वारा समाज में अस्पृश्यता उन्मूलन के लिये अंतर्जातीय विवाह योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिछले वर्ष 742 दम्पत्तियों को प्रोत्साहन स्वरूप करीब 15 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई।

अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग द्वारा ऊँच-नीच और छुआ-छूत के विचारों को त्याग कर इन विचारों से ओत-प्रोत सवर्ण युवक अथवा युवती द्वारा अनुसूचित-जाति की युवती अथवा युवक से विवाह करने पर ऐसे दम्पत्तियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है। योजना में प्रत्येक अंतर्जातीय विवाह करने वाले आदर्श दम्पत्ति को प्रोत्साहन स्वरूप 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम