मकान से नगदी व जेवर ले गए चोर, बहोरीबंद के अमरगढ़ में वारदात

crime 1

कटनी। बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम अमरगढ़ में देररात एक मकान में धावा बोल अज्ञात बदमाश अंदर से 40 हजार रूपए नगद, सोने-चांदी के जेवर सहित लगभग एक लाख रूपए का सामान लेकर चंपत हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमरगढ़ निवासी 60 वर्षीय राजा रानी साहू पति आत्माराम साहू के मकान में बदमाशों ने देररात लगभग 2 से 4 बजे के बीच धावा बोला और अंदर से 40 हजार रूपए नगद व सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस के मुताबिक चोरी कुल 70 हजार रूपए की बताई जा रही है। पुलिस ने राजा रानी साहू की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी संपन्न,जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित वक्ताओं ने किया संबोधित, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर हुई चर्चा