भोपाल के इब्रहिम गंज क्षेत्र में रविवार से सात दिन का लगेगा लॉक डाउन

IMG 20200705 WA0020

भोपाल, यशभारत।  कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अविनाश लावनिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हनुमान गंज क्षेत्र के इब्राहिम गंज क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर दिए है।

इब्रहिम गंज क्षेत्र में 12 जुलाई सुबह 5 बजे से 19 जुलाई रविवार रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी, किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी, मेडिकल आपातकाल को छोड़कर दुकानें और संस्थान बन्द रहेंगे। बेरिकेटिंग कर क्षेत्र की सीमाओं को बन्द रखा जाएगा।

इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने निर्देश जारी कर इब्रहिम गंज क्षेत्र की सीमाएं सम्बन्धित एस डी एम और नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित की जाएंगी, मेडिकल आपात काल और शव यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी।

कलेक्टर लवानिया ने बताया कि इस क्षेत्र में लागातर बढ़ते कोविड संक्रमण और मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने, बिना काम के सार्वजनिक जगहों पर घूमने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  रिश्वतखोरी में 'राजस्व' अव्वल, तो 'शिक्षा विभाग' भी पीछे नहीं; ACB का बड़ा खुलासा-5 वर्षों में 154 ट्रैप, 193 सरकारी सेवक गिरफ्तार, 51.67 लाख से अधिक घूस ज़ब्त