Sunday, April 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

भोपाल-इंदौर हाईवे पर कार पलटी, 1 की मौत, 4 घायल

सीहोर । सीहोर के आष्टा में भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि 4 यात्री गंभीर घायल हो गए. हादसा सीहोर के जावर थाना इलाके के जावर जोड़ के पास हुआ था. हादसे के शिकार सभी लोग उत्तरप्रदेश से उज्जैन जा रहे थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भोपाल रेफर कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. मामले में जावर थाना पुलिस जांच कर रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply