Site icon Yashbharat.com

भूसे से ओव्हरलोड ट्रक पलटा

truck crush people mandla 201834 101645 04 03 2018 m

कटनी। बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत सिहोरा-सलैया मार्ग पर घाट उतरते समय भूंसे से ओव्हरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नही है।

ओव्हरलोड वाहनों पर नही लग रही लगाम
जिले मे ओव्हरलोड वाहनों के दौड़ने से अनेको घटनाएं घटित हो चुकी है। जिनमें लोगो को जान तक गवानी पड़ी है लेकिन अभी तक इन ओव्हरलोड वाहनों पर कोई कार्यवाही करने किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई या जिम्मेदार इन्हें नजरअंदाज कर रहे है। बाकल-बहोरीबंद मार्ग से रोजाना दर्जनों ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप वाहन भूसे से ओव्हरलोड होकर गुजरते है जो दुर्घटनाओं को न्यौता देते है। ये ओव्हरलोड वाहनों मैं इस तरह भूसा लोड किया जाता है कि पूरी सड़क ही इनके कब्जे में हो जाती है। आवागमन करने वाले यात्री वाहनों को इन ओव्हरलोड वाहनों की वजह से कई मर्तवा दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। चौकाने वाली बात तो यह कि समय समय पर इनकी चैकिंग एवं पूछताछ बहोरीबंद थाना पुलिस व बाकल चौकी पुलिस करती है और पता नही क्यो उन्हें कुछ ही देर मैं जाने की छूट दे देती है। जिम्मेदार ओव्हरलोड करने की खुली छूट दे चुके है। जिस वजह से आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है और जानमाल की हानि भी पहुंचती है।

Exit mobile version