Site icon Yashbharat.com

भीषण सड़क हादसा-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी बोलेरो, 9 की मौत

images 21

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिला बानपुर निवासी 11 लोग दर्शन करने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से नीमसार मिश्रक जा रहे थे। बुधवार तड़के करीब 4 बजे तिर्वा कोतवाली के अलीनगर गांव के सामने तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पीछे से ट्रक में घुस गई। इसमे 9 लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से शव मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रख दिए और तीन घायलों को भर्ती कराया। यहां पर घायलों की हालात गंभीर बनी हुई थी। उनको मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। घायल चालक की जानकारी पर परिजनों को सूचना भेज दी गई।

Exit mobile version