Latestमध्यप्रदेश

भिलाई स्टील प्लांट में धमाका, 10 लोगों की मौत

भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को काम के दौरान धमाका हो गया, जिसमें 10 कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों के सेक्टर नौ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कोको ओवन में गैस सप्लाई करने वाली पाइप में दो विस्फोट हुए हैं। हालांकि अभी विस्फोट होने के कारणों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्लांट के आला अधिकारी व पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि भिलाई स्टील प्लांट में कई वर्षों से मेंटेनेंस कार्य में विलंब होने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

BSP%2011

bsp1

Leave a Reply

Back to top button