LatestSports

भारत ने 107 रन से जीता दूसरा वनडे, कुलदीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय

खेल डेस्क. दूसरे वन डे में भारत ने वेस्टइंडीज को 107 रन से पराजित कर दिया। तीन मैचों की सीरीज में अब दोनो टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। अब कटक में तीसरा वन डे होगा इससे पहले भारत ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 388 रन का लक्ष्य दिया। विंडीज के कीमो पॉल क्रीज पर हैं। कुलदीप यादव ने वनडे करियर में दूसरी हैट्रिक ली। उन्होंने पहले विंडीज के शाई होप (78), जेसन होल्डर (11) और अल्जारी जोसेफ (0) को आउट किया।कुलदीप ने इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी। उनसे पहले वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव और मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply