Site icon Yashbharat.com

भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

india cricket team m

दिल्‍ली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी छह मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम एक और जीत अपने नाम कर इस सीरीज का अंत 5-1 से करने के इरादे से उतरी है। भारत ने पहले ही 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन वह किसी भी हालत में सीरीज को हार के साथ खत्म नहीं करना चाहेगी।भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी छह मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जा रहा है

दोनों टीमें सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी। इससे पहले इसी सीरीज में यह दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं। इस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।

सीरीज जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ चुका है। भारत सीरीज जीतने के बाद इस मैच को किसी भी हालत में हल्के में तो नहीं लेगा। वह इस मैच में वही क्रिकेट खेलना चाहेगा जो अभी तक खेलता आ रहा है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम ने शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है। साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी।

-मेजबान टीम इस स्थिति में एक ही कोशिश कर सकती है वो है सीरीज का अंत जीत के साथ करने की, लेकिन वो भी जानती है कि यह उसके लिए किसी भी लिहाज से आसान नहीं है क्योंकि भारत ने इस पूरी सीरीज में जो क्रिकेट खेली है वो मेजबान पर पूरी तरह से खेल के हर विभाग में हावी होकर खेली है।

Exit mobile version