Sunday, May 17, 2026
Latest:
Sportsखेल

भारत के सौरव कोठारी विश्व बिलियर्ड्‍स चैंपियनशिप के फाइनल में

लीड्‍स। भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव कोठारी ने नॉर्दर्न स्नूकर सेंटर में भारत के सिद्धार्थ पारिख को हराकर विश्व बिलियर्ड्‍स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला इंग्लैंड के डेव कोजियर से होगा।

सौरव ने यह सेमीफाइनल मुकाबला 7-5 से अपने नाम किया। दो भारतीय खिलाड़‍ियों के बीच खेला गया मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और सौरव ने निर्णायक क्षणों में संमय बनाए रखते हुए जीत हासिल की। कोठारी पहली बार विश्व बिलियर्ड्‍स चैंपियनशिप के पाइंट फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचे हैं। वे पिछले वर्ष टाइम फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचे थे।

दो पूर्व विश्व चैंपियनों के बीच खेले गए सेमीफाइनल में कोजियर ने भारत के रूपेश शाह को 7-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply