भारत का दूसरा विकेट गिरा, गिल 31 रन पर बोल्ड; मनजोत ने लगाई फिफ्टी

2018 2image 13 25 11776660011111 ll 1

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड).    अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में शनिवार को टीम इंडिया के सामने इतिहास लिखने का मौका है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 217 रन का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.2 ओवर में 216 रन पर आउट हो गई। भारत ने बैटिंग करते हुए एक विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम फाइनल जीतती है, तो इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाली टीम बन जाएगी। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं और कैप्टन पृथ्वी शॉ। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच नहीं हारी है।

इसे भी पढ़ें-  तेलंगाना में उभरती महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी- BCCI अंडर-19 टीम में हाल ही में हुआ था चयन; परिजनों ने दो युवकों पर लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Leave a Reply