भारतीय जल सीमा में 15 किमी अंदर घुसी पाकिस्तानी मछुआरों की नाव; ICG ने दबोचा, ओखा बंदरगाह पर पूछताछ
भारतीय सीमा : भारतीय जल सीमा में 15 किमी अंदर घुसी पाकिस्तानी मछुआरों की नाव; ICG ने दबोचा, ओखा बंदरगाह पर पूछताछ। गुजरात से सटे समुद्र में पाकिस्तान की नाव पकड़ी गई है। भारतीय तटरक्षकों का नाव (आईसीजीएस) अरिंजय ने 21 नवंबर, 2023 को अरब सागर में गश्त के दौरान बड़ी सफलता मिली। तटरक्षकों ने पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास देखा। नाव पर सवार पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जल क्षेत्र में लगभग 15 किमी अंदर आकर मछली पकड़ रहे थे।
भारतीय जल सीमा से भाग रही नाव को पकड़ने में सफलता
तटरक्षकों की कार्रवाई के बारे में गुजरात के रक्षा प्रवक्ता (पीआरओ) ने बताया कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान की नाव देखने पर तटरक्षक दल ने उन्हें चुनौती दी। आवाज सुनकर नाव पाकिस्तान की तरफ भागने लगी। हालांकि, भारतीय तटरक्षक पाकिस्तानी मछुआरों की नाव को रोकने में कामयाब रहे।
पाकिस्तानी नाव कराची से रवाना हुई थी
पीआरओ ने बताया कि पाकिस्तानी नाव को भारतीय जल सीमा में रोकने के बाद नाव पर सवार लोगों को भारतीय पोत- अरिंजय पर लाया गया। भारत की नाव पर लाने के बाद पाकिस्तानी नाव की पहचान पीएफबी नाज़-रे-करम (पंजीकृत संख्या 15653-बी) के रूप में हुई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बीते 19 नवंबर, 2023 को चालक दल के 13 सदस्यों के साथ कराची से रवाना हुआ था।
ओखा बंदरबाह पर होगी पूछताछ
भारतीय क्षेत्र में नाव सवार होकर मछली पकड़ने पर पाकिस्तानी नाव के चालक दल समुचित सफाई नहीं दे सके। पाकिस्तानी नाव सवार भारतीय सीमा में प्रवेश को लेकर उचित कारण नहीं बता सके। सुरक्षा कारण और संवेदनशील मामले को देखते हुए पाकिस्तानी नाव को संबंधित एजेंसियों की गहन जांच और संयुक्त पूछताछ के लिए ओखा बंदरगाह लाया जा रहा है।

