भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है अपितु भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्थानीय वैटनरी कॉलेज ग्राउंड में जबलपुर संभाग के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है अपितु भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमारी विजय सुनिश्चित करने में नेताओ का नही बल्कि करोड़ो करोड़ो कार्यकर्ताओ का योगदान होता हैण् भाजपा विश्व की एक मात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओ के दम पर चलती है और जब हम संगठन की बात करते है तो मैं याद दिलाना चाहता हूं कि 1950 से शुरू हुई हमारी यात्रा 2018 तक बड़ी कष्टदायक रही है हमारे हजारों हजार कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और अनेक यातनाऐं सही तब जाकर हम आज इस स्थान पर पहुँचे हैण्। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 200 पार का लक्ष्य सिर्फ यहां की जीत नही अपितु यह जीत दिल्ली जाकर आंधी और बंगाल जाकर सुनामी में परिणित होगी और इसके लिए हमारे शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता पूरे प्रण प्राण से जुट जाएं और कांग्रेस को मूल समेत मध्यप्रदेश से उखाड़ फेंकेण् । श्री शाह ने कहा कि आज जबलपुर में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद प्रदेश के सभी जिलों के शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं से मेरा संवाद चुनाव पूर्व हो गया है और मैं पार्टी का ऐसा सौभाग्यशाली अध्यक्ष हूँ जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक मैं देश के हर प्रदेश के चुनाव को देख लूंगा और सभी प्रदेशो के कार्यकर्ताओं से मेरा संवाद पूरा हो जाएगाण् श्री शाह ने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूँ कि हम आज 11 करोड़ सदस्यो वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने है यह सफर 10 कार्यकर्ताओं से शुरू हुआ था और संघर्ष करते हुए 11 करोड़ तक पहुँचा हैण् आज देश मे सबसे ज्यादा 1800 विधायकए सबसे ज्यादा 330 सांसदए सबसे ज्यादा प्रदेशो में हमारी सरकारेंए सबसे ज्यादा हमारे मुख्यमंत्री हमारे है और इन सब के साथ केंद्र में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही हैण् देश के 70 प्रतिशत भूभाग में भाजपा का भगवा शान से लहरा रहा हैण् हम जनता की सेवा 70 प्रतिशत भूभाग में कर रहे है लेकिन यह हमारे लिए संतोष का पल नही है हमारे लिए संतोष का पल और सर्वोच्च जब होगा जब हम बंगालए उड़ीसाए तमिलनाडुए कर्नाटक और केरल में सरकार बनाएंगे तब हमारा संकल्प भी पूरा होगाण्
श्री शाह ने कहा देश के सभी राज्य मध्यप्रेदश की ओर देख रहे है क्योंकि सबसे पुराना और सबसे मजबूत संगठन मप्र में है यह कुशाभाऊ और राजमाता की धरती है जहां का संगठन देश के सबसे अच्छे संगठन के रूप में जाना जाता हैण् यहां हमने 1967 से 2013 तक पांच बार सरकार बनाई है और 2003 से 2018 तक हम लगातार 15 सालो से प्रदेश की सेवा कर रहे हैण् श्री शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा आप बताइए पूर्वज जो छोड़कर जाते है उसे हम आगे बढ़ाते है तो क्या हम मप्र से कांग्रेस का नामो निशान समाप्त कर देंगे या नहींण्
श्री शाह ने कहा जबलपुर मां नर्मदा की पावन भूमि है और मां नर्मदा का सबसे सुंदर रूप यहां भेड़ाघाट में देखने मिलता है साथ ही यह रानी दुर्गावती और शहीद राजा शंकरशाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथशाह की भूमि है जहां इन्होंने जंजीरो से बंध कर मरना स्वीकार किया किन्तु झुकना मंजूर नही कियाण् रानी दुर्गावती ने तीन तीन बार अंग्रेजो को खदेड़ा है और बलिदान दिया है देश और महिलाओ के सम्मान की रक्षा की हैण्
यूं दिया कमलनाथ के सवाल का जबाव.
कांग्रेस नेता कमलनाथ पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या किया तो मैं बताना चाहता हूं कि कमलनाथ जब यूपीए की सरकार थी तब 13 वे वित्त आयोग में आपने प्रदेश को 1 लाख 34 हजार 190 करोड़ रुपये दिए थे और जब आपने राकेश जी को सांसद बनाकर भेजा और देश में श्री मोदी की सरकार बनी तब हमारी सरकार ने तीन गुना बढ़ाकर 3 लाख 44 हजार 126 करोड़ रुपये प्रदेश को 14वे वित्त आयोग में दिएण् हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलकर प्रदेश का विकास करने में जुटे हुए है और यह मणिकंचन हो गया है दो इंजन मिलकर विकास का पहिया आगे बढ़ा रहे हैण्
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर भारतमाता एवं महापुरूषों पर पुष्पांजली कर अर्पित कर हुआण् कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम गायन हुआ इसके पश्चात वृहत माला से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गयाण् सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर एवं ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कियाण् कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्री नरेश दिवाकर ने कियाण्
शहीदी स्थल पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजलि.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह का डुमना विमानतल पर आगमन हुआ जहां पार्टी नेताओं ने अगवानी कर स्वागत कियाण् श्री शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलालए प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह भी जबलपुर पहुंचेण् राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं सभी नेतागण डुमना विमानतल से सड़क मार्ग से होते हुए मालगौदाम चौक स्थित गोंडवाना साम्राज्य के शहीद राजा शंकरशाह एवं शहीद कुँवर रघुनाथशाह की शहीदी स्थल पहुँचे जहाँ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद राकेश सिंहएनमामी देवी नर्मदे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक समाज सेवी जितेन्द्र जामदार विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री शाह ने उनसे भी कुद देर मंत्रणा की ।

