Friday, May 15, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDLatestमध्यप्रदेश

भाजपा और कांग्रेस के बागी तथा सपा, बसपा और आप बिगाड़ सकती है समीकरण

MP Election चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस से कई बड़े नेता टूटकर बसपा में चले गए। इनमें ज्यादातर नेता वे हैं, जिनका अपनी विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। जाहिर है कि उस दल को तो इससे कुछ न कुछ नुकसान होगा ही, जिसको छोड़कर यह बसपा में गए। माना जा रहा है कि इन सीटों पर बसपा उम्मीदवार जीतें या नहीं, पर वोट काटकर जीत-हार के समीकरण जरूर बदल सकते हैं।

बसपा त्रिकोणीय संघर्ष वाली सीटों के परिणाम ज्यादा प्रभावित करेगी। चूंकि इस बार बसपा प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी है। इसका असर भी विंध्य और महाकोशल अंचल की कुछ सीटों पर पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि बसपा ने 181 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। बाकी सीटों पर गठबंधन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे।

इन सीटों पर बिगाड़ सकते हैं समीकरण

इन सीटों पर बसपा बिगाड़ सकती है कांग्रेस और भाजपा का गणित दिमनी (मुरैना) विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव मैदान में उतरे। यहां बसपा प्रत्याशी बलबीर दंडोतिया और कांग्रेस के रविंद्र तोमर के मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।

सुमावली सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिकरवार, मुरैना से राकेश सिंह, भिंड से संजीव सिंह कुशवाह, लहार से रसाल सिंह, सेंवढ़ा से लाखन सिंह, पोहरी से प्रद्युम्न वर्मा, पथरिया से रामबाई, नागौद से यादवेंद्र सिंह, मेहगांव से राजवीर सिंह बघेल, जौरा से सोनेराम कुशवाह, सबलगढ़ से सोनेराम धाकड़, सेमरिया सीट में पंकज सिंह, सिरमौर में पूर्व पुलिस उप अधीक्षक वीडी पांडे ने मुकाबले को रोचक बनाया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम