Site icon Yashbharat.com

भांजे को गोद में लेकर कंगना ने दिए स्टाइलिश पोज

2018 6image 11 50 195864000eer ll

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेंटल है क्या’ को लेकर काफी बिजी हैं और अपने लुक की वजह से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। उनके हर अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं।

वहीं फिल्मों के अलावा कंगना अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वह अक्सर अपने भांजे पृथ्वीराज के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में कंगना एक बार फिर से अपने भांजे पृथ्वीराज के साथ बांद्रा में स्पॉट हुईं।

इस दौरान कंगना अॉफ शोल्डर क्रीम कलर का गाउन पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। गाउन के साथ कंगना ने कैप और शेड्स भी पहनी थी जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

तस्वीरों में कंगना भांजे को गोद में लिए हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आईं।

बता दें कि पृथ्वी, कंगना की बहन रंगोली चंदेल के बेटे हैं। रंगोली ने 16 नवंबर को पृथ्वीराज को जन्म दिया। फिलहाल कंगना की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो ‘मेंटल है क्या’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके ओपोजिट राजकुमार राव हैं। इसके अलावा वो ‘मणिकर्णिका’ में भी बिजी हैं।

Exit mobile version