Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: 12 मई से कुछ क्षेत्रों में चलेंगी 15 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन, ऑनलाइन ही होगी बुकिंग

katni train1 26 08 2019

नई दिल्ली. रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे।

यात्रा के लिए रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे के मुताबिक, स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे। यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी। केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे। केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।

किन रूट पर चलाई जा सकती हैं ट्रेन?
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मंुबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

Exit mobile version