Latestमध्यप्रदेश
बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के पीएचई मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज का दिन भाजपा पर भारी पड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आये कई नेता पॉजिटिव निकल रहे हैं।
अब पीएचई मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। श्री सिलावट ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। इससे पहले सन्गठन महामंत्री सुहास भगत, आशुतोष तिवारी तथा देवतालाब विधायक गिरीश गौतम की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।








