बड़ी खबर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 बाघ शावकों की मौत?
बांधवगढ़ इनक्लोजर में 4 बाघ शावको की मौत होने की खबर के बाद हड़कंप है। पता चला कि शावको की मौत पर पर्दा डालने की जिम्मदारों ने पूरी तैयारी कर ली देखना है अब आगे क्या होता है।
कटनी/बरही। उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि 4 बाघ शावकों की मौत हुई है।
4 बाघ शावकों की मौत की खबर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को बाघिन ने 4 प्रीमैच्योर बच्चो को जन्म दिया था, जो एक – एक कर 2 मई तक सभी शावको की मौत हो चुकी है।
किस बाघिन ने दिया जन्म?
सूत्रों की माने तो एक बाघिन को बठान सी ऍफ़ सूट में रखा गया है। शावको को जन्म देने वाली कौन सी बाघिन है, यह किसी को पता नहीं है। एक बाघिन गर्भवती थी, जिसे कांक्रीट के बने पक्के मकान में रखा गया है। जहाँ बाघिन को रखा गया है, वहीँ पर सोलर पैनल भी लगा है जिसके कारण गरमी की अधिकता बनी रहती है, जिससे बाघिन और उनके शावकों को उनके वातावरण नहीं मिल पाता है।
सूत्रों की माने तो करीब 10 से ज्यादा बाघ अलग –अलग जगहों में बंधक है, इतना ही नहीं सी ऍफ़ सूइट में भी दो बाघ शावक के होने की खबर मिलती है, वहीँ पता चला है कि एक बाघिन जिसकी कमर में चोट रही उसको बठान कैम्प में रखा गया था और वह गर्भवती थी।
आशंका है कि कहीं वही बाघिन तो ट्रेन्कुलाईज करने और कांक्रीट से बने पक्के मकान में रखने से अत्यधिक गर्मी के कारण तो समय से पूर्व बच्चे नहीं दे दी जिससे चारों बच्चो की मौत हो गई |
इस समय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व मृदुल पाठक अभी भोपाल में होने की खबर है, जो नौरादेही में बाड़े से जो टाइगर भाग गया है उसको पकड़ने गए हुए हैं।
बरही में आतंक मचाने वाली बाघिन के शावकों के होने की खबर
अब रेडियो कालर डालने की तैयारी में हैं और अभी पता चला है कि 4 बच्चों की मौत हो गई है, ये उसी बरही वाली बाघिन के चारो बच्चे थे जो आदमखोर हो गई है । गौरतलब है कि हाल ही में दो वयस्क शावक व आदमखोर बाघिन बरही के जंगल से पकड़कर मगधी इनक्लोजर में रखा गया है, जिसकी मौत होने की जानकारी अपुष्ट रूप से नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा दी जा रही है, जबकि सूत्रों की माने से मरने वाले चारो शावक हाल ही में जन्मे है। बहरहाल लगातार हो रही बाघी की मौत से पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।

