CoronajabalpurLatest

बड़ी खबर: जबलपुर में एक और कोरोना पॉजीटिव मिला, संख्या 13 पहुंची, 6 ठीक हुये

जबलपुर। संस्काधानी जबलपुर में आज फिर एक चिंता जनक खबर मिली है। यहां कल भेजी गई एक 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। यह व्यक्ति दरहाई सराफा निवासी 70 वर्षीय व्रद्ध के सम्पर्क में आये थे। फिलहाल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। इस तरह अब जबलपुर में संक्रमित की संख्या 13 हो गई है। अच्छी बात यह है कि 6 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को लॉक कर सेनेटाइज कर दिया है।

Back to top button