Site icon Yashbharat.com

Katni : कटनी में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, 146 सेम्पल की रिपोर्ट में एक साथ 64 पॉजिटिव

images 71

Katni corona news कटनी जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फ़ोट हुआ है। आज शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली 146 सेम्पल की रिपोर्ट में एक साथ 64 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर सितम्बर के महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

जिससे जिले में एक बार फिर लोगों में चिंता देखी जा रही है। आज मिली रिपोर्ट में शहर के सभी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों से भी कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं।

Exit mobile version