Site icon Yashbharat.com

बड़ा हादसा: लोहे के सरिए से भरा ट्रक पलटा, 13 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

truck 1 1629453438

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बुलढाणा के सिंधखेड़ाजा में शुक्रवार की दोपहर को 2 बजे जब यह ट्रक पलटा, तो उस पर कुल 16 लोग सवार थे।

हादसे में जिंदा बचे 3 में से 2 लोगों को जालना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस हाइवे पर यह दुर्घटना हुई, उसका नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि हाईवे है।

पुलिस के मुताबिक, हाईवे के ताडेगांव-दसरबीड सैक्शन से गुजरते वक्त ट्रक की रफ्तार तेज थी और उस पर लोड भी ज्यादा था। इसलिए वह बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद सरिए के नीचे दबने से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र आए थे।

इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से 8 लोगों की मौके अपर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत का काम शुरू किया, लेकिन ट्रक में लोड ज्यादा था, इसलिए वे कामयाब नहीं हो सके।
मलबे को हटाने के लिए JCB मशीन को बुलाया गया, इसके बाद ही ट्रक के नीचे दबे लोगों के शव निकाले जा सके।
Exit mobile version