ब्रेकिंग -कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ब्रेकिंग -कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्त
कटनी। शहर के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलनगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।








