बेटे-बहू के नाम फर्में और बिजली कंपनी के ठेके, लोकायुक्त जांच में 5 फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
लोकायुक्त का बड़ा खुलासा: रिश्तेदारों के नाम पर बनाईं 5 फर्में, प्रभाव का इस्तेमाल कर दिलवाए ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के ठेके

बेटे-बहू के नाम फर्में और बिजली कंपनी के ठेके, लोकायुक्त जांच में 5 फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
भोपाल/इंदौर: बिजली कंपनी और ट्रांसफार्मर निर्माण व मरम्मत कारोबार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी (सैमिल) ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे, बहू और करीबी रिश्तेदारों के नाम पर ट्रांसफार्मर निर्माण एवं रिपेयरिंग की कई फर्जी व बेनामी इकाइयां स्थापित कर रखी थीं।
इन 5 फर्मों के जरिए खेला जा रहा था करोड़ों का खेल
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सहाय के अनुसार, मामले की जांच के दौरान संदिग्ध फर्मों के कई अहम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी इन्हीं कंपनियों के जरिए बिजली विभाग से जुड़े ठेके हासिल करता था:
- शुभम इलेक्ट्रिकल
- कर्निश पावरजोन
- एसएस इलेक्ट्रिकल्स
- कृष्णा पावर
- ए-वन इलेक्ट्रिकल
इन सभी संचालित इकाइयों के जरिए ट्रांसफार्मर निर्माण, मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का बड़ा कारोबार फैलाया गया था। आरोप है कि अपने रसूख का इस्तेमाल कर बिजली कंपनी के आधिकारिक ठेके इन्हीं फर्मों को दिलवाए जाते थे। बेटे-बहू के नाम फर्में और बिजली कंपनी के ठेके, लोकायुक्त जांच में 5 फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
लोकायुक्त की जांच तेज, कई और खुलासे संभव
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इन फर्मों के बैंक खातों, टेंडर प्रक्रियाओं और बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ सांठगांठ की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस भ्रष्टाचार के तार कई बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी जुड़ सकते हैं।








