Saturday, May 2, 2026
Latest:
Sports

बीसीसीआई ने अपने क्रिकेटरों को IJPL और JIPL से दूर रहने को कहा

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने क्रिकेटरों से इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग (आईजेपीएल) और जूनियर इंडियन प्लेयर लीग (जेआईपीएल) जैसे अनाधिकृत क्रिकेट टूर्नामेंट्‍स से दूर रहने को कहा है। बीसीसीआई ने चेतावनी दी कि इस तरह के टूर्नामेंट्‍स में खेलने वाले खिलाड़‍ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टी20 फॉर्मेट की लीग आईजेपीएल पिछले महीने 19 से 29 सितंबर तक दुबई में आयो‍जित की गई थी। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि गौतम गंभीर ने आईजेपीएल से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, यदि हमसे पंजीकृत कोई भी खिलाड़ी इन अनाधिकारिक टूर्नामेंट्‍स में खेला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन गैर मान्यता प्राप्त लीग का बीसीसीआई या आईपीएल से कोई नाता नहीं है, इसलिए इनमें हिस्सेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इनके खिलाफ बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply