Site icon Yashbharat.com

बीजापुर में मुठभेड़ में माओवादी ढेर, डीआरजी का जवान घायल

20 01 2021

रायपुर/बीजापुर/दंतेवाड़ा। Chhatisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पूर्ववर्ती जंगल में मंगलवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का जवान घायल हुआ है। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में करीब तीन तक घंटे चली मुठभेड़ के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। मौके से काफी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है। इसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने अथवा गंभीर रूप से घायल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि मुठभेड़ के दौरान वहां कई नक्सली नेता भी मौजूद थे जो अलसुबह मौका मिलते ही भाग गए।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र से जिला बल व डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। दोपहर बाद पूवर्ती के जंगल में माओवादियों से सामना हो गया। कुछ देर की फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। घटनास्थल से एक नक्सली का शव, एक 12 बोर का बंदूक, पिट्ठू, माओवादी वर्दी, साहित्य, बैटरी, बिजली का तार, आइईडी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

Exit mobile version