Site icon YASHBHARAT.COM

बिना लॉ डिग्री के 21 साल बना रहा मजिस्ट्रेट, अब ले रहा…

consumer court

तमिलनाडु में एक व्यक्ति लॉ डिग्री के बिना ही करीब 21 साल तक जुडिशियल मजिस्ट्रेट के पद बना रहा। सच्चाई का खुलासा तब हुआ जब शक के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मजिस्ट्रेट की डिग्री की शिनाख्त करने आदेश दिए। इस घटना से तमिलनाडु न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारों को हैरत में डाल दिया है। वहीं अब बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु ने आरोपी मदुरै के पूर्व मजिस्ट्रेट पी. नटराजन के खिलाफ जांच दल गठन किया। हैरत की बात तो ये हैं कि आरोपी जज अब पेंशन भी ले रहा है। वर्तमान में आरोपी नटराजन एक वकील के रूप में तमिलनाडु में ही प्रेक्टिस कर रहे हैं।

वहीं बार काउंसिल ने नटराजन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों ना उनके वकालत के पंजीकरण को रद्द किया जाए। दूसरी तरफ पी नटराजन ने नोटिस का जवाब देते हुए बताया, ‘मेरे साथ इस तरह का बर्ताव करना गलत होगा। खासतौर तब जब मैंने बीस साल न्यायिक सेवा को दिए हों।’

Exit mobile version