बिजली की बचत से आयेगा वंचित तबके के जीवन में बदलाव -कोविंद

President Ramnath kovind
बिजली की बचत से आयेगा वंचित तबके के जीवन में बदलाव -कोविंद

नयी दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत जैसे कृषि प्रधान देश में ऊर्जा की बचत को अहम बताते हुए आज कहा कि यह कमजोर तबके को आर्थिक सुरक्षा का कवच देकर उनके जीवन में बदलाव का माध्यम बन सकती है ।

श्री कोविंद ने यहां आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह -2017 को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है ,इसलिए घर,कार्यालय और उद्योग धंधों में बिजली की बचत के प्रति जागरूकता पैदा की जानी चाहिए। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होेने वाले उपकरण खरीदते समय भी इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वे ऊर्जा दक्ष हों । इन उपायों से बचायी बिजली से कमजोर एवं वंचित तबके को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी आैर उनके जीवन में बदलाव आएगा। बड़े उद्योगों में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण से सकल घरेलू उत्पाद में बिजली की खपत कम होगी जिसका फायदा छोटे एवं मंझौले उद्योगों को मिलेगा।

Read more at https://www.univarta.com/changes-in-the-life-of-the-disadvantaged-sections-will-come-from-the-saving-of-electricity-coventry/india/news/1076303.html#7PXtRw8GkJOvmp1R.99

इसे भी पढ़ें-  बिना इंसान 1500 KM चलने वाला 'मातंगी' पोत तैयार: इंसान को उड़ाएगा 'वरुणा' ड्रोन, कलाम लैब्स का UAV भी भरेगा उड़ान