FEATUREDkatni

पति ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला- देखें वीडियो

कटनी। बिग बाजार माल के पास आज उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाक़ू से दनादन वार कर दिए।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव चल रहा था। निवार बिछुआ निवासी अमित कुमार ने अपनी पत्नी दीपाली पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने अमित को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।

घायल युवती दीपाली को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। दीपाली के पेट मे चाकू लगा है। आरोपी पति ने बताया कि किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है हालांकि आज दोनों कटनी साथ ही में आये।

यहां बरही रोड बिग बाजार समीप अचानक अमित ने दीपाली पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने भागने से पहले अमित को पकड़ लिया। घायल उसकी पत्नी स्टाफ नर्स है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply