Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को जेल में पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्तार इस वक्त यूपी के बांदा जेल में बंद हैं।

मंगलवार को मुख्तार से मिलने उनकी पत्नी पहुंची थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्तार के अलावा उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा है। कहा जा रहा है कि मुख्तार की हालत देखकर उनकी पत्नी को भी दौरा पड़ गया।

इसके तुरंत बाद, दोनों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। अंसारी काफी वक्त से जेल में बंद हैं। कुछ वक्त पहले यूपी की विधानसभा में संदिग्ध पाउडर मिला था। शुरुआत में दावा किया गया कि पाउडर एक विस्फोटक था।

इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए थे। वहीं, अंसारी ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि विस्फोटक उनको मारने के लिए लाया गया था। दरअसल, वह सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply