Site icon Yashbharat.com

बालाघाट में गैस कटर से एटीएम काटकर चोर ले गए 11 लाख रुपये

atm cut 08 07 2018

बालाघाट। तिरोड़ी थाना क्षेत्र के बोनकट्टा में चोर गैस कटर से एटीएम काटकर 11 लाख रुपए ले गए। घटना शनिवार की रात डेढ़ बजे की है। चोरों ने पहले एटीएम का ताला तोड़ा। इसके बाद गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर नकदी निकाल ली।
एटीएम बैंक ऑफ महाराष्ट्र का है। बैंक मैनेजर मुक्ता लकड़ा ने बताया कि शनिवार को एटीएम में 10 लाख 86 हजार 500 रुपए नकदी थी। मशीन 4 दिन से बंद पड़ी थी। शनिवार को इंजीनियर सुधारने आए थे, लेकिन कुछ जरूरी हिस्से खराब होने की वजह से मशीन चालू नहीं कर पाए।

यहां सीसीटीवी कैमरा भी बंद पड़ा था लेकिन एटीएम के सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है। फुटेज में एक चोर और चार पहिया वाहन दिखा है। पुलिस इसी के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पन्ना में भी एटीएम से चोरी का प्रयास

मध्य प्रदेश के पन्ना शहर में भी चोरों ने शनिवार की रात यूनियन बैंक का एटीएम उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर एटीएम नहीं ले जा पाए। एटीएम में साढ़े तीन लाख रुपए थे।

Exit mobile version