Site icon Yashbharat.com

बहोरीबंद विधानसभा में कल विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे राज्यमन्त्री संजय पाठक

sanjay pathak

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा में कल विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलेंगी । राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सत्येन्द्र पाठक कल दिनांक 27 सितम्बर गुरुवार को बहोरीबंद विधानसभा के अंतर्गत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होंगें।

बहोरीबंद में जिन विकास कार्यों की कल आधारशिला रखी जायेगी उसमे बांधा हायरसेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत 100 लाख रुपए। ग्राम धूरी में हायरसेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत 100 लाख रुपए।  ग्राम कुँआ में हायरसेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत 100 लाख रुपए। बंधी हायरसेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत 100 लाख रुपए।ग्राम इमलिया हायरसेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य लागत 100 लाख रुपए।  रैपुरा में आयुष औषधालय भवन का निर्माण लागत 33.48 लाख रुपए। आईटीआई बहोरिबंद में बाउंड्रीवाल का निर्माण 39.73 लाख रुपए। बस स्टैंड बहोरीबंद परिसर में 23 दुकानों का भूमिपूजन राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा ।

यह सभी विकास कार्यों की आधारशिला के गरिमामयी कार्यक्रम जनपद कार्यालय के सामने बहोरीबंद में सम्पन्न होंगे उक्त कार्यक्रमों में समस्त ग्रामवासियों से उपस्थिति की अपील की गई  है।

Exit mobile version