बस स्टॉप पर खड़े लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार ऑडी, 6 की मौत

कोयंबटूर। कोयंबटूर में एक कार ड्राइवर की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सुंदरपुराम इलाके के पास एक कार चालक ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी है।

इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

↑
Exit mobile version