कटनी। रेत के अवैध खनन परिवहन पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही से रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा है ।
बरही थाना प्रभारी अंकित मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार बरही थाना क्षेत्र के जाजागढ़ में एसडीओपी शिखा सोनी थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई ।
इस दौरान सैकड़ों ट्रक रेत मौके पर पाई गई अधिकारियों को देख रेत कारोबारी मौके से भाग खड़े हो गए।
थाना स्टाफ व एसडीओपी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रेत जप्त कर ली गई है। 270 ट्राली रेत जप्त कर सरपंच सचिव के सुपुर्द की गई है।
अपडेट… विवेक शुक्ला

