Saturday, May 2, 2026
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बनाहिल को नरियरा नगर पंचायत में शामिल नहीं करने जनदर्शन में सीएम से गुहार

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश अनुसार दस हजार उससे अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने का आदेश हुआ है जिसमें नरियरा सरपंच के द्वारा अपने लेटर पैड में जिला कलेक्टर से जनदर्शन में नरियरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए आवेदन किया गया था

सरपंच ने आवेदन में कहां है कि 2011 के जनगणना के अनुसार नरियरा की जनसंख्या 9942 हैं नियमानुसार महज 58 जनसंख्या कम है

जिसके चलते सरपंच ग्राम पंचायत बनाहिल को भी नरियरा में शामिल कर नगर पंचायत बनाने का मांग किया है जिसके विरोध में ग्राम पंचायत बनाहिल के ग्रामीणों ने सोमवार को जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है

कि ग्राम पंचायत बनाहिल को नरियरा ग्राम पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया ग्रामीणों का कहना है कि अगर ग्राम पंचायत बनाहिल को भी नरियरा में शामिल करता है तो ग्राम पंचायत छोटे-छोटे चीजों के लिए ग्राम पंचायत नरियरा का आश्रित रह जाएगा

जिसमें हमारे ग्राम पंचायत बनाहील मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसती रहेगी ग्रामीणों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत ही रहने दे

हमारे ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल नहीं करे हम लोगों को नगर पंचायत में शामिल होने की इच्छा नही है जनदर्शन में आवेदन करने के लिए ग्राम पंचायत बनाहिल ग्रामीण जयकरण बंजारे, संजीव बच्चन, नरेश लहरें, गोरेलाल कैवर्त्य ,पुरुषोत्तम कैवर्त्य, विजय कैवर्त्य, रामचरण कैवर्त्य, बुधराम गोड, संत कुमार लहरे ,गजेंद्र बच्चन ,अमेश जांगडे ,विनोद मानिकपुरी ,प्रहलाद लहरें ,सनत बंजारे ,एवं भारी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे हुए थे

बनाहिल रह चुका है आश्रित ग्राम

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बनाहिल पहले ग्राम पंचायत पकरिया का आश्रित ग्राम हुआ करता था जिसके बाद ग्राम पंचायत बनाहिल को झलमला का आश्रित बना दिया गया था लेकिन 13 साल पहले बनाहिल को ग्राम पंचायत का का दर्जा प्राप्त होने के बाद अलग पंचायत बना दिया गया है

जिसके कारण ग्रामीणों में भी खासा उल्लास देखने को मिला था लेकिन जब से नरियरा सरपंच के द्वारा कलेक्टर से आवेदन कर बनाहिल को ग्राम पंचायत नरियरा में शामिल कर नरियरा को नगर पंचायत बनाने की लिए आवेदन किया है तब से ग्राम पंचायत बनाहिल के ग्रामवासी खासी नाराज नजर आ रहे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply