धार, Badnawar By-Elections। बदनावर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। इसमें 6 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। दोनों गंभीर घायल कार्यकर्ताओं बना और प्रदीप सिंह को धार रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मोदी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजनसिंह पंवार, कांग्रेस आईअी सेल जिलाध्यक्ष अश्विन पाटीदार, पूर्व पार्षद साजिद खान समेत 2 अन्य के खिलाफ धारा 307 समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बदनावर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष










