बड़ी खबर : 73 नए पॉजीटिव के साथ 1 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, 836 सेम्पल की रिपोर्ट मिली, 131 स्वस्थ, दो मौतें
कटनी(आशीष रैकवार)। लॉकडाउन के आज 36 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पॉजीटिविटी रेट 40 प्रतिशत तक भी पहुंचा लेकिन राहत की बात यह है कि मई का आधा महीना बीतने के बाद अब इसमे गिरावट देखने को मिल रही है। अपै्रल की तुलना में कोरोना संक्रमण का असर कम होता दिख रहा है।
इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है।
सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 836 सेम्पल की रिपोर्ट में 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 381 सेम्पल की रिपोर्ट में 54 और 455 सेम्पल की रिपोर्ट में 19 लोगों में संक्रमण पुष्टि हुई है।
इस तरह जिले में आज संक्रमण की दर 8 प्रतिशत के आसपास रही। जिले में अब तक 1 लाख 14 हजार 807 लोगों की सेम्पलिंग की जा चुकी है।
इसमे 1 लाख 244 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 8 हजार 852 मरीज पॉजीटिव निकले हैं। इसमे 7 हजार 744 लोगों ने अब कोरोना संक्रमण को मात भी दी है। 24 घंटे में 131 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए और 2 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

