Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

बड़ी खबर: तड़के ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई  की टीम ने शुरू कर दिया

तड़के ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई  की टीम ने शुरू कर दिया है। शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है।

21 जुलाई को सर्वे का दिया था आदेश

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते 21 जुलाई को आदेश दिया था कि ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का एएसआई वैज्ञानिक जांच करे। साथ ही रिपोर्ट बनाकर चार अगस्त तक दे और बताए कि क्या मंदिर तोड़कर उसके ऊपर मस्जिद बनाई गई है।

07:25 AM, 24-JUL-2023

Gyanvapi Case Live: वकीलों संग ज्ञानवापी परिसर के अंदर गई ASI की टीम ने सर्वे किया शुरू, शहर में कड़ी चौकसी

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे शुरू हो गया है। इससे पहले, एएसआई  की टीम ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हो गई है। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से टीम ने प्रवेश किया है। एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक मशीनों संग पहुंची है। शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है।

हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी है। साथ ही कहा कि सोमवार को सर्वे में शामिल नहीं होंगे और उसका बहिष्कार करेंगे। उधर, ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम