कटनी। बसंत बिहार कॉलोनी निवासी शर्मा परिवार के यहां काम करने वाला जुहली निवासी एक कर्मचारी (52 वर्ष) कोरोना पॉजीटिव निकला है।
सीएमओ डॉ. एस के निगम ने बताया कि कर्मचारी के पॉजीटिव निकलने के बाद उसकी पत्नी और पुत्र को माधवनगर स्थित छात्रावास में क्वारंटाइन कराते हुए ग्राम जुहली में उसके मकान को सील कर दिया गया है।
कल देर रात आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में कर्मचारी के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। उसे जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।
इस तरह जिले में अब तक 27 केस सामने आ चुके हैं। उधर दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से लिए गए सेम्पल की रिपोर्ट आईसीएमआर में भी नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। जिससे एसबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

