Coronakatni

बड़ी खबर : कांटेक्ट हिस्ट्री से मिले कटनी में दो नए कोरोना मरीज

कटनी। शहर में दो नए कोरोना मरीज मिले हैं। माधवनगर के रॉबर्ट लाइन में कुछ दिन पहले पॉजीटिव मिले चाचा-भतीजे की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर उन्हीं के परिवार की एक 54 वर्षीय महिला एवं इनके रिश्तेदार सिविल लाइन निवासी एक 35 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. एस के निगम ने यशभारत कि आईसीएमआर जबलपुर से कल रात 44 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है, जिसमे 2 पॉजीटिव मिले हैं।

सिविल लाइन को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है, जबकि रॉबर्ट लाइन पहले से कंटेनमेंट एरिया घोषित था। आज दो नए पॉजीटिव मिलने से जिले में कोरोना के कुल 29 केस हो गए हैं।

Back to top button