बड़ी खबर : कटनी के माधवनगर से इलाज कराने जबलपुर गए एक ही परिवार के तीन लोग पॉजीटिव
कटनी। माधवनगर से जबलपुर इलाज कराने के लिए गए एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों में से तीन लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबा माधवशाह चिकित्सालय माधवनगर निवासी एक परिवार के आधा दर्जन लोग एक सदस्य का इलाज कराने के लिए जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में गए थे, जहां इनका इनका कोरोना टेस्ट हुआ था।
रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक तीन में से दो व्यक्ति को जबलपुर में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी चारों लोग कटनी लौट चुके हैं। संक्रमित व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

