Latest

बड़ा टला हादसा, रनवे से 10 फुट आगे जाकर रुका एयर इंडिया का विमान

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान उतरते वक्त रनवे को पार कर गया। विमान में 82 यात्री और दो पायलटों समेत चालक दल के सात सदस्य सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। न तो विमान को कोई नुकसान हुआ और न ही रनवे क्षतिग्रस्त हुआ है।

air india 2018711 85851 11 07 2018

एयर लाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोपहर करीब 2.50 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस का विजयवाड़ा से मुंबई आ रहा विमान मुख्य रनवे-27 के बजाय वैकल्पिक रनवे-14 पर उतर रहा था। लेकिन विमान रनवे खत्म होने के 10 फीट आगे जाकर रुका।

मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रनवे-27 रखरखाव कार्य के चलते बंद था, इसलिए विमानों का संचालन रनवे-14 से किया जा रहा था।

एयर लाइन के मुताबिक, विमान ने सही तरीके से लैंडिंग की थी और ब्रेक का पूरा इस्तेमाल किया, लेकिन भारी बारिश के कारण रनवे रपटीला होने की कारण विमान निर्धारित स्थान पर नहीं रुक सका। बता दें कि पिछले साल सितंबर में 183 यात्रियों को ला रहा स्पाइस जेट का एक विमान भी लैंडिंग के दौरान रनवे को पार कर गया था। उसकी वजह भी भारी बारिश थी।

Leave a Reply

Back to top button