Latestउत्तरप्रदेश

बजट पेश होने के बाद सीएम योगी ने कहा- सबको ध्यान में रखकर की गई तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में 2018-19 का बजट पेश किया। यह योगी सरकार का दूसरा बजट है। बता दें कि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले राजेश अग्रवाल ने शायरी भी पढ़ी। बजट पेश होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस वार्ता के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट बुनियादी ढांचा, कृषि और युवाओं के मुद्दों को लेकर है। उन्होंने इस बजट को वित्तीय अनुसाशन वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह समग्र विकास वाला बजट है। किसानों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

बजट पेश होने के बाद सीएम योगी ने वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल तथा उनकी टीम को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि बजट में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रावधान किए गए हैं। बजट में वित्तीय अनुशासन को बनाए रखा गया है। बजट में 14 हजार 341 करोड़ रुपए की नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 2018-19 का शानदार बजट पेश करने के लिए मैं वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। योगी ने कहा कि यह पिछले बार के बजट की तुलना में 11.4 फीसदी ज्यादा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का ध्यान रखते हुए बजट पेश किया गया है। इसमें शिक्षा के लिए काफी पैसा दिया गया है। इस बजट में बेसिक के साथ माध्यमिक, उच्च व तकनीकि शिक्षा को काफी धन आवंटित किया गया है। इसके लिए मैं वित्त मंत्री जी और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमारे वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने वर्ष 2018-19 का देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के बजट को प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Back to top button