Saturday, May 2, 2026
मध्यप्रदेश

बच्चे को बिलखता देख भीड़ ने पिता को समझा ‘बच्चा-चोर’, पीट-पीटकर किया अधमरा

मेंगलुरू। मेंगलुरू में 2 साल के एक बच्चे का अपहरण करने की अफवाह के चलते उग्र भीड़ ने गुरुवार को 30 साल के एक आदमी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. भीड़ के हमले के शिकार शख्स का नाम खालिद है. वह बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रहा था. डांट और मार पड़ने की वजह से वह बच्चा रो रहा था. इस दौरान दो बाइक सवारों ने जब बच्चे को रोते हुए देखा तो वो उसका पीछा करने लगे.

खालिद चाय पीने के लिए जब एक रेस्टोरेंट में गया, तो वहां दोनों बाइकसवारों ने आकर बच्चे के बारे में पूछताछ की. जब खालिद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तो दोनों बाइकसवार उसे बच्चा-चोर कहकर पीटने लगे. इसके बाद कुछ और लोग भी वहां आ गए और उसे पीटने लगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply