Site icon Yashbharat.com

आईपीएल के अब तक का सबसे बेहतरीन कैच आप भी देखें

trent boult catch 22 04 2018

बंगलुरू। आईपीएल 2018 में कई शानदार कैच लपके गए। मगर शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विराट कोहली का जो कैच पकड़ा वो वाकई लाजवाब है। हर कोई इस कैच को देखकर हैरान है।

 

शनिवार को बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से था। RCB के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी का 11वां ओवर चल रहा था। हर्शल पटेल ने इस ओवर की आखिरी गेंद फुलटॉस फेंकी। विराट ने मौका भांपते हुए गेंद पर जोरदार शॉट जमाया। गेंद बैकवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के ऊपर से सीमा रेखा के पार जाती दिखी। मगर तभी बिजली सी तेजी दिखाते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने हवा में उछलकर कोहली का कैच लपक लिया।

 

पूरा स्टेडियम सन्न हो गया। एकबारगी तो खुद विराट कोहली को विश्वास नहीं हुआ कि बोल्ट ने कैच लपक लिया। मगर बोल्ट को पूरा यकीन था कि उन्होंने शानदार कैच पकड़ लिया है। वो भी सीमा रेखा से कुछ इंच की दूरी पर। ये आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार कैच में से एक होगा। इसके बाद फील्ड अंपायर ने कैच सही है या नहीं, ये पता करने के लिए थर्ड अंपायर को रिव्यू भेजा गया। थर्ड अंपायर ने भी रेड लाइट जला दी। कोहली स्टेडियम से वापस लौट गए। आउट होने से पहले उन्होंने तीस रन बनाए। हालांकि कोहली का शानदार कैच लपकने के बाद भी बोल्ट की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स हार गई।

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=987748121345183751

 

एबी डीविलियर्स ने आरसीबी की तरफ से आतिशी पारी खेली। एबी ने महज 39 गेंदों पर 90 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी की बदौलत RCB ने जीत के लिए मिले 175 रन के टारगेट को 18 ओवर में ही पूरा कर लिया।

इससे पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। पंत ने पारी के छठे ओवर में अय्यर के साथ मोर्चा संभाला था। उस वक्त युजवेंद्र चहल जेसन रॉय को पवेलियन लौटा चुके थे और DD ने 5.4 ओवरों में 23 रन बना लिए थे। मगर उसके दो विकेट गिर चुके थे। मगर इसके बाद पंत और अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 174 तक पहुंचाया। दोनों ने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ 75 रन जोड़े।

अय्यर ने अपनी फिफ्टी 29 गेंदों पर पूरी की। ये इस सीजन में उनकी पहली फिफ्टी है। वहीं पंत ने भी अर्धशतक जमाया। दिल्ली ने अपने आखिरी पांच ओवरों में ऋषभ पंत की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 71 रन जोड़े। पंत ने तेवतिया के साथ मिलकर आखिरी के चार ओवरों में 65 रन जोड़ डाले। पंत ने अपनी इस पारी मे 7 छक्के और 6 चौके जमाए।

Exit mobile version