Thursday, April 30, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश

फिल्म पद्मावती का विरोध करने वालों पर दर्ज केस करेंगे खत्म- CM शिवराज की बड़ी घोषणा

इंदौर । नक्षत्र गार्डन में मंगलवार को राजपूत समाज का शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म पद्मावती का विरोध करने वाले युवकों पर दर्ज हुए मुकदमों को खत्म करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फिल्म का विरोध करने वाले युवाओं ने अन्याय को लेकर आवाज़ उठाई थी। ऐसी स्थिति में युवाओं को दबाना सही नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती के जीवन को दर्शाने वाले प्रसंगों को पाठ्यक्रमों में शामिल करेंगे। इसके लिए बकायदा सिलेबस भी समाजजनों की राय लेकर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कि प्रदेश में महाराणा प्रताप और रानी पद्मावती के ऊपर दो पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती के स्मारक के लिए भोपाल में मनुवाभान की टेकरी की जमीन आरक्षित करके रखी है जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के संबोधित करने के बाद समाज की कुछ महिलाओं ने आरक्षण को खत्म करने के लिए नारेबाजी की। नारेबाजी होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्थल से तुरंत रवाना हो गए

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम